..................... Aamir will be seen with Jiah Khan | आमिर के साथ दिखेंगी जिया खान - Hindi Filmibeat

आमिर के साथ दिखेंगी जिया खान

By Staff

Jiah Khan
फिल्म 'निशब्द' से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री जिया खान जो अपनी पहली फिल्म के बाद से लगभग गायब हो गईं थीं, आमिर खान के साथ अपनी दूसरी फिल्म में दिखेंगी। वह तमिल फिल्म 'गजिनी' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगी।
जिया ने कहा, "ऐसा नहीं है कि मेरे पास फिल्में नहीं थीं। मेरे पास ढेरों प्रस्ताव थे लेकिन मैंने उसी का चयन किया जो मुझे अच्छा लगा।"

गौरतलब है कि आमिर के साथ इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना रानावत सहित कई अभिनेत्रियों के नाम उछले थे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति से संबंधित है जो भूलने की बीमारी से पीड़ित है और अपनी प्रेमिका के हत्यारे की तलाश कर रहा है। यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'मोमेंटो' से प्रेरित है।

यह पूछे जाने पर कि वे अपने गुरु रामगोपाल वर्मा के साथ किसी फिल्म में क्यों नहीं आ रही हैं? जिया ने कहा, "यह आप उन्हीं से क्यों नहीं पूछते? शायद उनके पास मेरे योग्य कोई भूमिका नहीं होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X