जया बच्चन ने पूरे किए 60 बसंत

जया बच्चन का जन्म 9, अप्रैल 1948 को लेखक, पत्रकार और रंगमंच के कलाकार तरूण कुमार भादुड़ी के घर मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ। जया बच्चन ने सत्यजीत रे के साथ सन् 1963 में बांग्ला फिल्म 'महानगर' में सिर्फ 15 साल की उम्र में छोटे से किरदार से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी।
जया बच्चन को फिल्म 'गुड्डी' में उनके किरदार गुड्डी के कारण लोग उन्हें आज भी उसी नाम से पुकारते हैं। इसके बाद 'जवानी दीवानी', 'कोशिश,' 'अनामिका,' 'बावर्ची' आदि फिल्मों में काम किया।
सन् 1973 में जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ 'जंजीर' व 'अभिमान' और 1975 में 'चुपके -चुपके' व 'शोले' फिल्मों में अभिनय किया। जया के लिए अभिनय एक लगन रहा है। वह जो भी भूमिका निभाती है उसमें जान डाल देती है। उन्हें सन् 1974 में कोरा कागज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से भी सम्मानित किया।
जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ 3 जून 1973 में शादी की। 'मिली' उनकी पसंदीदा फिल्म है। जया बच्चन ने 1981 में आई अपनी फिल्म 'सिलसिला' के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी।
जया बच्चन ने फिल्मों कुशल अभिनेत्री के साथ-साथ थियेटर में भी अपना लोहा मनवाया। भारतीय सिने संसार में नई रूपसियों का बढता जमघट ग्लैमर तथा देह प्रदर्शन में भले ही आगे हो, लेकिन नवोदित अभिनेत्रियों में से किसी एक में भी जया बच्चन जैसे संवेदनशील अभिनय का पुट नहीं है। जया बच्चन भारतीय फिल्म जगत की महत्पूर्ण उपलब्धि है।


Click it and Unblock the Notifications