..................... Jannat will release during IPL | आईपीएल के दौरान रिलीज बेहतर: इमरान - Hindi Filmibeat

आईपीएल के दौरान रिलीज बेहतर: इमरान

By Staff

Imran Hashmi
बालीवुड में 'सीरियल किसर' के नाम से चर्चित अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म 'जन्नत' के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान रिलीज से खुश हैं।

शुक्रवार को फिल्म के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंचे इमरान ने कहा, "हमने पहले से ऐसा सोचा नहीं था, लेकिन यह बेहतरीन रहा।"

उल्लेखनीय है कि 'जन्नत' एक प्रेम कहानी है जिसमें क्रिकेट के बुरे पक्ष को दिखाया गया है। इसमें इमरान एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जो पैसे कमाने के लिए क्रिकेट में सट्टा लगाता है।

इमरान कहते हैं, "मुझे नहीं लगता है कि आईपीएल के दौरान क्रिकेट के बुरे पक्ष को दिखाना फिल्म के लिए नुकसानदेह होगा।"

इमरान जल्द ही निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म 'राज 2' में कंगना रानाउत के साथ नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X