अमेरिका-ब्रिटेन में मची जन्नत की धूम

By Staff

Jannat
इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत ने न सिर्फ भारत में बल्कि आश्चर्यजनक रुप से विदेशों में भी धूम मचा दी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। विदेशों में इमरान हाशमी की यह सबसे बडी सफलता है।

जन्नत के प्रदर्शन पर शुक्रवार से सोमवार तक का आंकडा इस प्रकार रहा..
ब्रिटेन - 50,000 पौंड
अमेरिका - 35,000 डालर
अबुधाबी - 400,000 दिरहम

यह बात ध्यान देने लायक है कि ब्रिटेन में जन्नत के बमुश्किल सिर्फ 21 प्रिंट ही जारी किये गये। जबकि टशन के प्रिंट की संख्या काफी थी और इसमें अक्षय कुमार, सैफ, अनिल कपूर और करीना कपूर जैसे स्टार थे लेकिन फिर भी इसका सग़्रह आंकडा 30,000 पौंड रहा।

इस हिसाब से तो जन्नत की स्थिति काफी अच्छी है क्योंकि जहां इमरान बडे स्तार नहीं हैं, वहीं भट्ट बंधुओ की फिल्म का बाजार ब्रिटेन में नहीं है। यही आंकडा अमेरिका और अबुधाबी जैसे देशों में भी रहा। यह पहली बार है कि भट्ट बंधुओ की फिल्म विदेश में हिट साबित हो रही है।

सलमान, शाहरुख, आमिर, अक्षय, सैफ आदि जैसे स्टारों का विदेशों में बोलबाला है और अब इमरान भी इस सूची में शामिल हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X