..................... Jannat has broken many records | भट्ट की 'जन्नत' ने तोड़े कई रिकॉर्ड - Hindi Filmibeat

भट्ट की 'जन्नत' ने तोड़े कई रिकॉर्ड

By Staff

Jannat
अक्सर माना जाता है कि 'लगान' और 'चक दे! इंडिया' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही चल पाती हैं, लेकिन मैच फिक्सिंग पर आधारित 'जन्नत' ने इन सारी बातों को गलत साबित कर दिया है। विश्वस्तर पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

महेश और मुकेश भट्ट निर्मित इस फिल्म को देशभर के 700 सिनेमाघरों में 317 प्रिंट के साथ दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। 10 करोड़ रुपये के लागत की इस फिल्म ने अब तक देशभर में 20 करोड़ रुपये और सिर्फ मुंबई में 2 करोड़ 50 लाख रुपये से ज्यादा का व्यवसाय कर लिया है।

तीसरे हफ्ते में भी मुंबई के 47 सिनेमाघरों में इसे देखने दर्शक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। फिल्म के वितरक व 'परसेप्ट पिक्च र कंपनी' के निदेशक अशोक आहूजा ने इसका श्रेय मार्केटिंग के तरीकों को दिया है।

'आवारापन', 'द ट्रेन' और 'गुड ब्वॉय बैड ब्वॉय' जैसी इमरान हाशमी की लगातार असफल हो रही फिल्मों के बाद यह जबर्दस्त हिट रही है। पहली बार इमरान की कोई फिल्म इतने सारे प्रिंट्स के साथ रिलीज की गई है। पाकिस्तान में अपने दर्शक बना चुकी इस फिल्म ने 'रेस' को पूरी तरह पछाड़ दिया है।

मुकेश भट्ट कहते हैं, "दर्शकों के लिए इसमें हर तरह के मसाले डाले गए थे। मुझे यकीन था कि फिल्म हिट होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X