आइटम गर्ल हुआ पुराना, आइटम बॉय का है ज़माना
बॉलीवुड की आइटम गर्ल्स के नखरे अब और नहीं. करीना, बिपाशा और राखी सावंत अब नहीं चाहिए. अब तो शाहरुख़, अभिषेक, तुषार और ऋतिक का बोलबाला होगा.
ख़बर है कि बॉलीवुड में नया इतिहास रचा जा रहा है. जहाँ निर्माता-निर्देशक एक आइटम सॉंग के लिए हसीनाओं के चक्कर लगाते रहते थे अब उन्हीं हसीनाओं को कोई नहीं पूछेगा.
काल फ़िल्म में शाहरुख़ के आइटम नम्बर के बाद तो जैसे आइटम बॉय का चलन ही हो गया. जहाँ शाहरुख़ एक बार फ़िर राकेश रोशन की फ़िल्म क्रेजी 4 में आइटम नम्बर करने वाले हैं वहीं अभिषेक अपूर्व लखिया की फ़िल्म में आइटम नम्बर करेंगे.
और भला हमारे तुषार पीछे क्यों रहे ?? रोहित शेट्टी की आगामी फ़िल्म संडे में तुषार ने भी आइटम नम्बर किया है.
चलो कम से कम शादियों में नाचकर पैसे कमाने से तो आइटम नम्बर करना बेहतर है.


Click it and Unblock the Notifications