इस्माईल दरबार का बेटा फिल्मों में
इस्माईल दरबार अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने जा रहे हैं. इस्माईल ने तय किया है कि वो एक फ़िल्म बनायेंगे और उनमें अपने ही बेटे को हीरो का रोल देंगे.
गौरतलब है कि इस्माईल को एक अच्छे निर्देशक की तलाश है जो उनकी फ़िल्म को निर्देशित कर सके. इस्माईल ने फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम और देवदास में बहतरीन म्यूज़िक दिया है.
इया बारे में अटकलें लगाई जा रही थी कि इस्माईल का बेटा भी संगीत की दुनिया में तहलका मचाएगा लेकिन आजकल के लड़कों को तो बड़े परदे की चमक ही लुभाती है. देखना ये है कि इस्माईल का बेटा कितना कमाल दिखायेगा.


Click it and Unblock the Notifications