..................... I like challenges: Irfan Khan | चुनौतीपूर्ण किरदार पंसद हैं: इरफान खान - Hindi Filmibeat

चुनौतीपूर्ण किरदार पंसद हैं: इरफान खान

By Staff

Irfan Khan
बालीवुड अभिनेता इरफान खान का कहना है कि उन्हें बनावटी किरदार पसंद नहीं है। इरफान ने कहा कि चुनौतीपूर्ण किरदार में ढलना उन्हें पसंद है।
मीरा नायर की फिल्म 'द माइग्रेसन' में इरफान एक समलैंगिक का किरदार निभा रहे हैं। नायर की यह फिल्म एड्स रोग पर आधारित है।

इरफान ने कहा, "मीरा ने पहले मुझे एक किसान का किरदार निभाने के लिए कहा, लेकिन मैंने अनुभव किया कि इस किरदार में कोई चुनौती ही नहीं है। मैंने उनसे कहा कि आप मुझे चुनौतिपूर्ण किरदार निभाने का मौका दें।"

गौरतलब है कि इससे पहले भी नायर की फिल्म 'द नेमसेक' में इरफान ने अशोक गांगुली नामक किरदार को पर्दे पर उतारा था। फिल्म में उनके अभिनय की हर जगह तारीफ हुई। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू के साथ इरफान पर्दे पर नजर आए थे।

इरफान और तब्बू की जोड़ी इससे पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' में नजर आई थी। इरफान ने तब्बू की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "तब्बू एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह अपने अभिनय से कभी भी समझौता नहीं करती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X