भारत की सबसे महंगी फिल्म दशावतारम

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति प्रदान कर दी। न्यायालय ने हिंदू संगठन की इस याचिका को खारिज कर दिया कि फिल्म के प्रदर्शन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।
कुल 1.3 अरब रुपये की लागत से दो भाषाओं तमिल व तेलुगू में निर्मित इस फिल्म के एक हजार प्रिंट को सिनेमा घरों के पर्दे पर उतारा जा रहा है।
फिल्म में कमल हासन ने दस किरदारों को निभाया है। विश्व में आज तक किसी भी फिल्म में किसी एक व्यक्ति ने इतने किरदार नहीं निभाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications