इमरान की कीमत हुई पांच करोड़

इमरान हाशमी ने इस बारे में कहा कि वह भला अपनी कीमत क्यों नहीं बढायेंगे। जन्नत में वे एकमात्र हीरो हैं और फिल्म जबर्दस्त हिट हुई है।
अक्षय कुमार, सलमान, आमिर और शाहरुख खान सोलो हीरो के रुप में जब भारी कीमत लेते हैं तो वे क्यों नहीं लेंगे।
इमरान को काफी समय के बाद सफलता का स्वाद चखने को मिला है। इससे पहले द ट्रेन, गुड ब्वाय बैड ब्वाय और आवारापन फिल्म असफल हुई थी। लगता है इमरान के दिन अब बालीवुड में फिर गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications