..................... Hrithik's sister, Sunaina, enters Bollywood | ऋतिक की बहन सुनैना बॉलीवुड में - Hindi Filmibeat

ऋतिक की बहन सुनैना बॉलीवुड में

By Staff


ख़बर है कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना भी अब इंडस्ट्री में छाने को तैयार हैं लेकिन हिरोइन बनकर नहीं प्रोड्यूसर के रूप में. उनके पिता राकेश रोशन ने ख़ुद इस बात कि पुष्टि की है कि सुनैना क्रेजी4 में सह निर्माता के रूप में नज़र आने वाली हैं.

गौरतलब है कि क्रेजी4 में किंग खान और ऋतिक आइटम नम्बर करने वाले हैं. ये फ़िल्म चार ऐसे लोगों कि कहानी है जो दिमागी रूप से अस्वस्थ हैं.

और एक दिन ये चारों मेंटल अस्पताल से भाग जाते हैं. लेकिन उनके साथ ऐसी घटनाएं होती हैं कि आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे आख़िर पागल कौन हैं ??? ये चार लोग या दुनिया.

जूही चावला इसमें डॉक्टर कि भूमिका निभा रही हैं. दिया मिर्जा भी इस फ़िल्म में हैं.

और वो चार पागल हैं : अरशद वारसी, इरफान खान, राजपाल यादव और सुरेश मेनन.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X