..................... Hrithik's item number in SRK's studio | शाहरुख के स्टूडियो में ऋतिक का आइटम - Hindi Filmibeat

शाहरुख के स्टूडियो में ऋतिक का आइटम

By Staff

Hrithik Roshan
अभिनेता ऋतिक रोशन के होम प्रोडक्शन फिल्म 'क्रेजी 4' के बारे में लिखा तो बहुत कुछ गया है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका 'एफएक्स' गीत शाहरुख खान के रेड चिल्ली स्टूडियो में तैयार किया गया।
ऋतिक ने बताया, "'क्रेजी 4' का मेरा आइटम नंबर 'एफएक्स' शाहरुख खान के रेड चिल्ली स्टूडियो में तैयार किया गया है। मैंने जैसा चाहा था उन्होंने बिल्कुल वैसा ही काम किया है।"

गौरतलब है कि ऋतिक ने पहली बार आइटम नंबर किया है। वह बताते हैं, "क्रेजी 4 में आइटम नंबर करने के लिए जब पापा ने मुझसे कहा तो घुटने में चोट की वजह से मैंने मना कर दिया। ऐसे में शाहरुख ने हमारा साथ दिया।"

इस बीच घुटने की चोट से मैं किसी तरह थोड़ा बाहर आया तो अंतिम क्षणों में मेरा आइटम नंबर तैयार किया गया। इस बीच भी चोट से मैं पूरी तरह नहीं उबर पाया था इसलिए बहुत अच्छा नहीं कर पाया। हां, इतना जरूर है कि इसकी वजह से मैंने कुछ नए स्टेप्स भी सीख लिए।

उम्दा डांसर और महान परफॉर्मर होने के अलावा ऋतिक की तकनीकी चीजों पर भी अच्छी पकड़ है। वह कहते हैं, "अपने होम प्रोडक्शन के दौरान मैं हमेशा ही तकनीकी चीजों को ध्यान में रखता हूं। पिता की फिल्मों में मैं पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी संभालता हूं। लेकिन रेड चिल्ली स्टूडियो में इस आइटम नंबर को बखूबी तैयार किया गया। परिणामस्वरूप मुझे उसमें काट-छांट की जरूरत महसूस ही नहीं हुई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X