मैडम तुसाद में अगला पुतला ऋतिक का

ख़बर है कि ऋतिक को मैडम तुसाद में अपना पुतला लगवाने के लिए बुलावा आया है। हालांकि अभी तक कोई तारीख निश्चित नहीं हुई है लेकिन जल्द ही हम आपको इस ख़बर देंगे।
गौरतलब है कि ऋतिक बोलीवुड के पांचवे स्टार होंगे जो मैडम तुसाद में होंगे। सबसे पहले अमिताभ बच्चन फ़िर ऐश्वर्या राय। इसके बाद शाहरुख़ और सलमान. इस कड़ी में पांचवा नाम ऋतिक का जुड़ने जा रहा है।
वैसे भी ऋतिक की लोकप्रियता को लेकर कोई शक नहीं है लेकिन आप सोच रहे होंगे की आमिर कहाँ गए। तो हम आपको बता दें कि आमिर को कॉल आया थे लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसी को कहते हैं कि कोई काहू में मगन और कोई कहू में मगन।


Click it and Unblock the Notifications