..................... Have Coke but don't cross limit: Hrithik Roshan | कोक पिएं, लेकिन कम मात्रा में: ऋतिक - Hindi Filmibeat

कोक पिएं, लेकिन कम मात्रा में: ऋतिक

By Staff

Hrithik Roshan
बालीवुड स्टार और जाने-माने पेय ब्रांड 'कोका कोला' के ब्रांड एम्बेसडर ऋतिक रोशन ने कहा कि चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए कोक पिएं, लेकिन कम मात्रा में।

ऋतिक 'कोका कोला' के नए फ्रिज पैक के लांच के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी के 'मौर्या शेरेटन' होटल पहुंचे थे।

बिल्कुल पेशेवर अंदाज में ऋतिक ने कहा कि उन्हें कोक पीना पसंद है। उन्होंने माना कि लंबे समय से विज्ञापन के माध्यम से कोक के साथ जुड़े रहने के कारण इसके साथ उनका भावनात्मक रिश्ता बन गया है।

उन्होंने कहा कि विज्ञापन 'आज तू जश्न मनाले' की तर्ज पर कोक युवाओं की मौज-मस्ती को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामदास ने फिल्मी सितारों से अनुरोध किया था कि वे किसी ऐसी चीज का विज्ञापन करने से बचें जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो। इस विषय में ऋतिक का क्या मानना है? पूछने पर वह कहते हैं, "अच्छी से अच्छी चीज का सेवन भी यदि अधिक मात्रा में किया जाए तो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में जरूरत है कि लोग इसका सेवन नियत मात्रा में करें।

सफेद टी-शर्ट, ब्लू जींस, टोपी और गॉगल्स में बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे ऋतिक ने बताया कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X