हिमेश ने मना किया सैक्सी सीन से
बालीवुड में वाकई हिमेश रेशमिया सबसे हटकर हैं. ऐसे माहौल में जबकि बालीवुड की हीरोइनें सैक्सी सीन देने में बिल्कुल नहीं झिझकती हैं और हर हीरो की यही तमन्ना होती है कि उसका हीरोइन के साथ सैक्सी सीन हो, रेशमिया ने पूजा भट्ट की फिल्म में हीरोइन के साथ सैक्सी सीन से करने से साफ मना कर दिया.
पूजा भट्ट, महेश भट्ट और स्क्रिप्ट लेखिका शगुफ्ता रफीक ने रेशमिया को लाख समझाया कि यह सैक्सी सीन ही फिल्म की जान है, लेकिन रेशमिया हैं कि टस से मस नही हुए. नतीजे में इस सीन की शूटिंग ही नही हुई.
पूजा भट्ट की कजरा रे फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक वकील मोरक्को में एक लडकी के प्यार में पड जाता और बाद में वह गायब हो जाती है. वह लडकी वकील को पाकिस्तान के रेड लाइट एरिया हीरामंडी में मिलती है और वकील फिर उसे एक दिन के लिए ले जाता है और प्यार करता है.
रेशमिया को प्यार के इसी सीन की शूटिंग करनी थी लेकिन उसने करने से मना कर दिया. बालीवुड के हीरो भले ही रेशमिया की नैतिकता से कोई सबक नहीं ले लेकिन उन हीरोइनो को तो लेना ही चाहिए जो सिर्फ सैक्सी सीन की बदौलत ही बालीवुड में कामयाबी के ख्वाब देखती हैं.


Click it and Unblock the Notifications