..................... Himesh's Karzzz sold in 35 crores | हिमेश की 'कर्ज' 35 करोड़ में बिकी - Hindi Filmibeat

हिमेश की 'कर्ज' 35 करोड़ में बिकी

By Staff

Himesh Reshammiya
रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट (आरबीई) ने 35 करोड़ रुपये में हिमेश रेशमिया अभिनीत टी-सीरिज की बहुचर्चित फिल्म 'कर्ज' के प्रदर्शन व अन्य अधिकार खरीद लिए हैं।

बताया जा रहा है कि हिमेश रेशमिया की मुख्य भूमिका वाली किसी फिल्म की यह सबसे बड़ी कीमत है। टी-सीरिज ने इस फिल्म के निर्माण में 28 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कंपनी को सौदे के 35 करोड़ के अलावा 25 करोड़ के अतिरिक्त आमदनी की भी उम्मीद है।

गौरतलब है कि रेशमिया ने टी-सीरिज के साथ तीन फिल्मों के लिए अनुबंध किया है। कर्ज इस अनुबंध की पहली फिल्म है।

यह फिल्म 1980 की दशक के शुरुआती दौर में बनी सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' का रीमेक है। इसमें रेशमिया के अलावा उर्मिला मातोंडकर, डैनी डेंजोगप्पा, गुलशन ग्रोवर और राज बब्बर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X