नये संगीत से सजेगी हिमेश की 'कर्ज'

गौरतलब है कि रेशमिया की यह फिल्म घई की फिल्म का रीमेक है। रेशमिया अब इस फिल्म में एकदम नये संगीत का प्रयोग करेंगे।
फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक ने कहा, "पहले हमने घई की फिल्म के कुछ गीतों को अपनी फिल्म में शामिल करने का इरादा किया था। ये गीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा संगीतबद्ध किये गए थे लेकिन एक बार शूटिंग शुरू होने के बाद धीरे-धीरे स्थितियां बदलने लगीं।"
उन्होंने कहा, "पुरानी कर्ज में टाइटल गीत नहीं था। हिमेश ने हमारी फिल्म के लिए एक शानदार टाइटल गीत की रचना की है।"
गौरतलब है कि पुरानी फिल्म के गीतों को शामिल न करने का निर्णय उस समय आया है जब वरिष्ठ संगीतकार प्यारेलाल ने फिल्म 'ओम शांति ओम' के संगीत में अपने योगदान को नकारे जाने पर नाखुशी जाहिर की है।
प्यारेलाल ने कहा, "शुरुआत में मैं इसके खिलाफ था लेकिन फराह खान और विशाल-शेखर के बार-बार कहने पर मैं तैयार हो गया। मेरे कड़ी मेहनत करने के बावजूद फिल्म के प्रचार-प्रसार में कहीं भी मेरे योगदान का जिक्र नहीं किया गया।"


Click it and Unblock the Notifications