..................... New 'Karzzz' is all set to release | रिलीज के लिए तैयार नई 'कर्ज' - Hindi Filmibeat

रिलीज के लिए तैयार नई 'कर्ज'

By Staff

Himesh Reshammiya
सन 1980 में बनी सुभाष घई की फिल्म 'कर्ज' का रीमेक रिलीज के लिए तैयार है। टी-सीरिज के बैनर तले तैयार की गई यह पहली ऐसी रीमेक फिल्म है जो बिना विवाद के प्रदर्शन को तैयार हो चुकी है।

टी सीरिज के मालिक भूषण कुमार कहते हैं, "मूल कहानी से साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। 'कर्ज' में पुरानी फिल्म की वास्तविकता को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। इन दिनों जितनी भी रीमेक फिल्में बनी हैं, उन सभी में मूल कहानी के साथ छेड़छाड़ की गई और फिल्म नहीं चल पाई। यही कारण है कि मूल कहानी में बदलाव लाने की जरूरत हमें महसूस नहीं हुई।"

वह कहते हैं कि रीमेक फिल्मों को यदि सच्चाई और ईमानदारी से बनाया जाए तो वह अच्छा व्यवसाय कर सकती है। इसलिए 'कर्ज' को बड़ी सावधानी से बनाया गया है।

फिल्म की शूटिंग ऊटी, दक्षिण अफ्रीका व केन्या के साथ मुंबई में भी की गई है। नए रूप में इसे प्रस्तुत करने के लिए सुभाष घई की कंपनी 'मुक्ता आर्ट्स' से अनुमति भी ले ली गई थी। शायद यही कारण रहा कि फिल्म किसी भी कारण से विवादों में नहीं रही।

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार हिमेश रेशमिया ने फिल्म का संगीत भी दिया है। हंसिका मोटवानी के बाद इस फिल्म में उनका साथ दे रही हैं निर्देशक इंद्र कुमार की पुत्री श्वेता कुमार। फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है।

गौरतलब है कि सुपरहिट फिल्म 'कर्ज' में ऋषि कपूर, टीना मुनीम, सिमी ग्रेवाल, जलाल आगा और राजकिरण ने अभिनय किया था जबकि रीमेक में हिमेश और श्वेता के साथ हैं बख्तियार ईरानी, राज बब्बर, डेनी डेनजोंग्पा, गुलशन ग्रोवर, उर्मिला मार्तोंडकर और रोहिणी हटंगड़ी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X