हिमेश के करियर का 75वां गीत रिकार्ड

आने वाली अपनी हर फिल्म में हिमेश इंडस्ट्री को कम से कम एक नया गायक जरूर भेंट करेंगे. वह बताते हैं, "मैं समझता हूं कि संगीत जगत को मुझे कम से कम एक गायक तो जरूर देना चाहिए. कुछ समय पहले मैं भी तो नया था. वैसे भी युवा श्रोताओं को नई और कभी प्रयोग नहीं की गई प्रतिभावान आवाज खूब भाती हैं."
हिमेश आगे बताते हैं, "'सारेगामापा' में जज की भूमिका निभाते हुए ही मेरे दिमाग में इन नई प्रतिभाओं से अपनी अगली फिल्मों में गाने गवाने का विचार आया और मैंने प्रेम त्रिकोण 'मुड़-मुड़ के ना देख' के लिए निहारिका सिंह और जेनिफर कोतवाल को चुन लिया. खास यह है कि हिमेश इन चारों फिल्मों में चार नए गायकों से गाने गवा रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications