..................... Hema commendated Rajesh to Ramu | राजेश के लिए हेमा की सिफारिश - Hindi Filmibeat

राजेश के लिए हेमा की सिफारिश

By Staff

Hema Malini
आश्चर्य की बात है फिल्म 'सरकार राज' में राजनीतिज्ञ राज ठाकरे की तरह दिखने वाले चरित्र की भूमिका निभाने वाले नवोदित कलाकार को इस फिल्म में लेने के लिए अभिनेत्री, नृत्यांगना व सांसद हेमा मालिनी ने सिफारिश की थी।

सभी जानते हैं कि हेमा ने अपनी बेटी ऐशा देओल के लिए भी कभी किसी निर्देशक से सिफारिश नहीं की है। ऐसे में इस भूमिका के लिए उनका राजेश श्रृंगारपुरे का नाम सुझाना राम गोपाल वर्मा को भी समझ नहीं आया था।

वर्मा ने कहा, "मैं नहीं जानता कि हेमा जी ने उसकी सिफारिश क्यों की। पहले कभी उन्होंने किसी के लिए सिफारिश नहीं की है। अपनी बेटी ऐशा के लिए भी नहीं। फिल्म 'डार्लिग' में ऐशा को लेने का निर्णय मेरा खुद का था।"

छह जून को रिलीज हो रही फिल्म 'सरकार राज' के निर्देशक कहते हैं, "लेकिन उस लड़के को देखते ही मेरे सामने राज ठाकरे का चेहरा आ गया और मैं सारी बात समझ गया।"

हेमा ने माना कि उन्होंने राजेश को वर्मा के पास भेजा था। इसका कारण उन्होंने कहा, "क्योंकि राजेश एक बेहतरीन कलाकार है।"

वर्मा कहते हैं, "मुझे नहीं लगता कि राजेश ने पहले किसी फिल्म में काम किया है। नए चेहरों को दर्शकों से जोड़ना मुझे पसंद है। अंडरवर्ल्ड पर आधारित मेरी अगली फिल्म 'कांट्रेक्ट' में सिर्फ नवोदित कलाकार ही देखने को मिलेंगे।"

वह कहते हैं, "नवोदित कलाकारों से दर्शकों को जोड़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन राजेश के साथ ऐसा नहीं था। वह बिल्कुल राज ठाकरे की तरह दिखते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X