स्वास्थ मंत्री ने की अमिताभ, शाहरुख़ से अपील
भारत के स्वास्थ मंत्री अम्बुमणि रामदोस ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान से अपील की है कि वो पब्लिक प्लेस में सिगरेट का सेवन न करें. अम्बुमणि रामदोस का कहना है कि हमारी जनता इन लोगो को देखकर उत्साहित होती है और इन्हीं के जैसा बनना चाहती है.
प्राप्त आंकडों के अनुसार 52 प्रतिशत जनता अमिताभ और शाहरुख़ कि कायल है और अगर ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट और शराब का सेवन करेंगे तो हमारी युवा पीढ़ी पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा.
वैसे स्वास्थ मंत्री को इस बात का पूरा भरोसा है कि बिग बी और किंग खान ज़रुर इस बात पर अमल करेंगे. देखना ये है कि इन लोगों को अपने शौक प्यारे हैं या हमारे देश की जनता से प्यार है.


Click it and Unblock the Notifications