..................... Harry is upset by Aamir's decision | आमिर के निर्णय से दुखी हैं हैरी बावेजा - Hindi Filmibeat

आमिर के निर्णय से दुखी हैं हैरी बावेजा

By Staff

Harry Baweja
भांजे की पहली फिल्म 'जाने तू या जाने ना' के रिलीज की तारीख अभिनेता-निर्देशक आमिर खान ने 4 जुलाई तय की है। इसी दिन हैरी बावेजा अपने बेटे हरमन की पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' भी रिलीज कर रहे हैं। आमिर के इस निर्णय से हैरी दुखी नजर आ रहे हैं।

आमिर जहां इमरान के करियर को सफल बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं, वहीं इस फिल्म का बाजार बनाने के लिए हैरी ने 80 करोड़ रुपये लगा दिए हैं। हरमन के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में प्रियंका चोपड़ा हैं।

सूत्रों के अनुसार आमिर के इस निर्णय से बावेजा परिवार सकते में है। लंबे समय से वे अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों से उनकी फिल्मों के रिलीज की तारीख को लेकर पूछताछ कर रहे थे। वे चाहते थे कि वे अपनी फिल्म तब रिलीज करें जब कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही हो, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

गौरतलब है कि हैरी और आमिर दोनों एक-दूसरे को बी. सुभाष की 'लव लव लव' से ही जानते हैं। इसमें आमिर खान ने अभिनय किया था जबकि हैरी सहायक निर्देशक थे। फोन पर आमिर से बात करने के बाद हैरी को मालूम हुआ कि वह भी अपनी फिल्म उसी दिन रिलीज कर रहे हैं।

बावेजा ने फिल्म की झलकियां रविवार से दिखानी शुरू कर दी हैं। एक ब्लॉग में हरमन और इमरान की तुलना की गई है। हरमन ने इस तुलना का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X