..................... Harman's 5 films on the floor | पांच फिल्में पाकर घबराए हुए हैं हरमन - Hindi Filmibeat

पांच फिल्में पाकर घबराए हुए हैं हरमन

By Staff

Harman Baweja
अपनी पहली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के रिलीज से पहले ही पांच बेहतरीन निर्माताओं की फिल्में साइन कर चुके अभिनेता हरमन बावेजा कुछ घबराए हुए हैं।

संजय लीला भंसाली, आशुतोष गोवारिकर, अनीस बज्मी और मनमोहन शेट्टी जैसे बेहतरीन निर्देशकों की पांच फिल्में उनके हाथ में हैं। हरमन को चिंता है कि वे इन सभी निर्देशकों की उम्मीदों पर वे खरे उतर पाएंगे या नहीं।

हरमन ने कहा, "मेरी पहली फिल्म की झलकियां देखकर ही इन बड़े निर्देशकों ने मुझे साइन कर लिया है। ऐसे में फिल्म रिलीज होने से पहले मुझ पर दबाव बढ़ गया है।"

नृत्य के प्रति अपने लगाव के बारे में वे कहते हैं, "मुझे नृत्य पसंद है। कमल हासन की फिल्म 'तांडव' ने मुझे कथक सीखने के लिए मजबूर कर दिया और डेढ़ साल तक मैंने इसका प्रशिक्षण लिया। हालांकि मेरा बचपन माइकल जैक्सन और प्रभु देवा से प्रभावित रहा है।"

अभिनेता ऋतिक रोशन से उनकी तुलना करने की बात पर हरमन कहते हैं, "ऋतिक काफी सीनियर हैं। दस साल के अपने करियर में उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। मेरी तुलना उनसे करना सही नहीं है।"

चार जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म में हरमन की नायिका प्रियंका चोपड़ा हैं। हरमन इस फिल्म को अपनी पारिवारिक फिल्म बताते हैं, जिसका निर्देशन उनके पिता ने और निर्माण मां ने किया है, जबकि उनकी बहन ने बतौर वरिष्ठ सह-निर्देशक इसमें योगदान दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X