हरमन-प्रियंका की अरेंज मैरिज

हम आपको बता दें कि हरमन और पिग्गी चोप्स केवल फ़िल्म में अरेंज मैरिज करने वाले हैं असल ज़िंदगी में नहीं। आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फ़िल्म में दोनों साथ दिखाई देंगे।
इस बात की पुष्टि ख़ुद आशुतोष ने की है और बताया कि उन्होंने लव स्टोरी 2050 के प्रोमोस देखें हैं और इसमें हरमन और प्रियंका की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही हैं।
गौरतलब है कि असल ज़िंदगी में भी दोनों का लंबे समय से रोमांस चल रहा है लेकिन इनकी मैरिज हो पाती है या नहीं इसका फ़ैसला तो वक्त ही करेगा। फिलहाल आप लोग इनकी जोड़ी फिल्मों में ही देखकर तसल्ली कर लीजिये।


Click it and Unblock the Notifications