..................... Harman becomes great fan of LP Yadav | लालू के कायल हुए हरमन बावेजा - Hindi Filmibeat

लालू के कायल हुए हरमन बावेजा

By Staff

Harman Baweja
रिलीज से पहले ही काफी प्रचार पा चुकी फिल्म 'लव स्टोरी 2050' के जरिए बॉलीवुड में दाखिल हो रहे अभिनेता हरमन बावेजा रेलमंत्री लालू प्रसाद की हाजि़रजवाबी के कायल हो गए हैं।

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित होने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान के रियलिटी गेम शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' के सेट पर रेलमंत्री से मुलाकात के बाद हरमन ने कहा, "वह एक बेहद दिलचस्प इंसान हैं।"

लालूप्रसाद को हरमन और प्रियंका चोपड़ा के साथ शो के विशेष सेलिब्रिटी एपीसोड में आमंत्रित किया गया था।

अपने पिता हैरी बावेजा की 4 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'लव स्टोरी 2050' में प्रियंका चोपड़ा के साथ परदे पर आ रहे हरमन कहते हैं, "शाहरुख के साथ उन्हें देखकर मैंने महसूस किया कि सुपरस्टारडम के लिए कौन से गुण होने चाहिए।"

जैसे ही हरमन को मालूम हुआ कि लालूप्रसाद भी उसी स्टूडियो में शो की रिकॉर्डिग के लिए पहुंचे हैं, तो वे तपाक से उनसे मिलने जा पहुंचे।

"उनके हलो बोलने के अंदाज ने मुझे अचरज में डाल दिया। वे प्रियंका को जानते हैं, वे मेरे पिता को अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन वे मुझे भी जानते हैं, यह सचमुच आश्चर्यजनक है। जबकि अभी तक मेरी कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है। उन्होंने मुझसे मेरी फिल्म के बारे में भी पूछा।"

शो के दौरान रेलमंत्री ने एक करोड़ रुपये की रकम जीती। हरमन को दुख है कि वे और प्रियंका समय की कमी के कारण ज्यादा नहीं खेल पाए। घंटी बज गई और वे 50 लाख ही जीत पाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X