हरमन बावेजा को लू लगी

हरमन ने कहा, "तेज सिरदर्द और लू लगने से बीमार पड़ गया हूं। लंबे समय तक तेज धूप में शूटिंग करना पड़ रहा था, इसलिए ऐसा हुआ।"
उल्लेखनीय है कि हरमन इन दिनों राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों पर बन रही फिल्म 'विक्टरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
हरमन कहते हैं, "शूटिंग के दौरान मुझे गाड़ी में जाकर बैठने का भी समय नहीं मिल पा रहा था। शनिवार को सुबह से रात तक मैं लगातार शूटिंग में व्यस्त रहा। नतीजतन बीमार पड़ गया।"
गौरतलब है कि फिल्म के लिए हरमन को जाने-माने आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी क्रिकेट खेलने का मौका मिला।
वह कहते हैं, "इन दिनों मैं अपने चरित्र के शुरुआती दिनों की शूटिंग कर रहा था। इसमें रणजी टीम में चुने जाने के लिए मुझे कोशिश करना था। इसके लिए तेज धूप में क्रिकेट खेलने के कई दृश्य करने थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications