हंसिका कर रही है परीक्षा की तैय्यारी

हालांकि हंसिका को देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वो मात्र 17 साल की होंगी लेकिन जो सच है सो तो है. बहुत ही जल्द आप लोग हंसिका को फ़िल्म मनी है तो हनी है में गोविंदा के साथ ठुमके लगाते देखेंगे.
उल्लेखनीय है कि हंसिका ने अपनी फिल्मी पारी की शुरुवात हिमेश रेशमिया की फ़िल्म आप का सुरूर से की थी जिसमें उनकी काफी तारीफ हुई थी. इतना ही नहीं हंसिका एक बाल कलाकार के रूप में भी बहुत नाम कमा चुकी हैं. लेकिन फिलहाल हंसिका अपनी पढ़ाई में व्यस्त हैं.


Click it and Unblock the Notifications