हंसिका के कायल हुए गोविंदा
फ़िल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग के दौरान हंसिका मोटवानी ने सभी को अपनी ओर कुछ इस तरह आकर्षित किया कि सभी देखते रह गए. जैसे ही हंसिका ने गोविंदा से साथ नाचना शुरू किया तो सभी के साथ निर्देशक गणेश आचार्य भी दंग रह गए.
इस बात को तो सभी जानते हैं कि हमारे हीरो नम्बर वन गोविंदा ख़ुद कितने अच्छे डांसर हैं लेकिन जब उन्होंने हंसिका का डांस देखा तो वो तारीफ किए बगैर नहीं रह सके. इतना ही नहीं वे तो कायल ही हो गए.
हंसिका तो खुशी से फूली नहीं समां रही हैं. आख़िर गोविंदा जिसके डांस कि तारीफ कर दे उसे भला खुशी क्यों नहीं होगी.


Click it and Unblock the Notifications