..................... Govinda will play a role of 40 years old bachelor |40 वर्षीय कुंवारे की भूमिका में गोविंदा - Hindi Filmibeat

40 वर्षीय कुंवारे की भूमिका में गोविंदा

By Staff

Govinda
फिल्मनिर्माता जगमोहन मुंदरा की सेक्स कॉमेडी फिल्म 'एक्सक्यूज मी प्लीज' में गोविंदा 40 वर्षीय कुंवारे के किरदार में नजर आएंगे।

गोविंदा ने कहा, "यह सेक्स कॉमेडी फिल्म है। 40 वर्षीय कुंवारे की भूमिका निभाना आसान नहीं था, लेकिन इसे ही अभिनय कहते हैं। अपने जीवन में मैंने कभी शराब नहीं पी, 36 साल की उम्र तक कभी मांसाहारी भोजन भी नहीं किया, लेकिन परदे पर शराबी की भूमिका निभा चुका हूं।"

करिश्मा कपूर के साथ 14 साल पहले 'राजा बाबू' के गीत 'सरकाय लो खटिया' पर डांस कर चुके गोविंदा एक बार फिर 'एक्सक्यूज मी, प्लीज' में देशी अंदाज में सेक्सी किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में एक जून से शुरू हो चुकी है।

गोविंदा के अनुसार, "आज मैं जो भी हूं, डेविड धवन की 'हीरो नंबर वन' और 'राजा बाबू' जैसी फिल्मों की बदौलत हूं। फिर 'सरकाय लेव..' जैसे गानों से परहेज क्यों करूं।"

वे कहते हैं, "जब मैंने इस गाने पर डांस किया था, तो लोगों ने मेरी आलोचना शुरू कर दी थी, लेकिन आज ज्यादातर गाने ऐसे ही बन रहे हैं। फिर मैं ऐसे गानों पर डांस क्यों नहीं कर सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X