गोविंदा ने 8 किलो वजन घटाया

बैंकाक में फिल्म 'लूट' की शूटिंग के दौरान सुनील शेट्टी ने खासतौर पर गोविंदा को वजन घटाने की सलाह दी थी। हाल ही में मुंबई लौटे गोविंदा ने कहा, "मैंने अपना वजन आठ किलोग्राम घटा लिया है, इसके लिए मैं सुनील को धन्यवाद देता हूं। बैंकाक में शूटिंग के दौरान उन्होंने मुझे खाने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा था।"
गौरतलब है कि इस फिल्म का निर्माण सुनील शेट्टी कर रहे हैं। फिल्म में गोविंदा के अलावा मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह भी हैं। गोविंदा ने कहा, "जहां मैंने अपना वजन आठ किलोग्राम घटाया है वहीं मिमोह ने 18 किलोग्राम वजन घटाया। इन सबके पीछे सुनील की ही प्रेरणा है।"
गोविंदा ने कहा कि शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य को लेकर सभी गंभीर थे,इसलिए भोजन पर खास ध्यान रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications