देसी अंदाज में अंग्रेजी बोलेंगे गोविंदा

By Staff

Govinda
अपनी पहली अंग्रेजी फिल्म की शूटिंग के लिए गोविंदा लंदन जाने की तैयारी में हैं। जगमोहन मुंद्रा की यह फिल्म 2005 में बनी हॉलीवुड की हास्य फिल्म 'द 40 ईयर ओल्ड वर्जिन' का रीमेक होगी। गोविंदा को यकीन है कि उन्हें देशी अंग्रेजी बोलते देख दर्शक हंसने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

गोविंदा ने आईएएनएस से कहा, "यह मेरा पहला अंतर्राष्ट्रीय काम है और मेरे लिए खास भी है। ब्रिटिश एनआरआई हमेशा शुद्ध अंग्रेजी नहीं बोलते। उनमें से कई देसी अंदाज में हिंदी और अंग्रेजी मिलाकर बोलते हैं। मैं भी वही करूंगा।"

वह कहते हैं, "इन सभी से ऊपर मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस किरदार को मैं पूरी तरह से निभा पाऊं।"

गोविंदा की शैली न बिगड़े, इसके लिए मुंद्रा ने तय किया है कि शूटिंग के दौरान वह एक भाषा प्रशिक्षक को हमेशा मौजूद रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि 'पार्टनर' से गोविंदा ने बालीवुड में जबर्दस्त वापसी की है। अपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस प्रोजेक्ट के लिए वह इन दिनों अपना वजन कम करने में भी जुटे हैं।

गोविंदा कहते हैं, "एक बार फिर से मैं 'राजा बाबू' और 'हीरो नंबर 1' के समय की तरह दिखना चाहता हूं और इसके लिए पूरी कोशिश भी कर रहा हूं।"

उनके अनुसार 'लूट' की शूटिंग के दौरान बैंकाक से ही उन्होंने यह सिलसिला शुरू कर दिया था। मुंबई पहुंचते ही वायरल बुखार हो जाने से उनका वजन और भी कम हो गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X