मेरी फिल्में बताएंगी मेरे बारे में: गोविंदा

गोविंदा ने बताया, "बैंकाक में मेरे बारे में सारी अफवाहें उस समय उड़ी जब मैं वहां से बाहर था। मुझे नहीं मालूम यह सारी बातें कहां से प्रारंभ हुई। मैं बस यही कह सकता हूं कि मेरी आने वाली फिल्में ही मेरे मानसिक स्थिति के बारे में लोगों को बताएंगी।"
उन्होंने बताया कि बैंकाक में उनके बारे में ऐसी अफवाहें उड़ाई गई कि गोविंदा पहले अपना खाना कुत्ते को खिलाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि कहीं खाने में जहर तो नहीं है।
भूतों से डरने के बारे में उड़ी अफवाहों पर गोविंदा ने कहा, "जब मैं दबंग राजनेताओं का मुकाबला कर सकता हूं तो भूतों से क्या डरुं गा।"
जहां एक ओर गोविंदा के बारे में तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं वहीं फिल्म 'लूट' के निर्माता और अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है, "गोविंदा काम के प्रति समर्पित अभिनेता हैं। वह समय से पहले ही सेट पर पहुंच कर देर तक काम करते हैं। इस तरह की अफवाहों का कोई आधार नहीं है।"
गोविंदा की आने वाली फिल्में हैं-'मनी है तो हनी है' , 'बंदा ये बिंदास है' और 'लूट '।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications