घई दे रहे हैं यशराज को टक्कर

निर्देशक घई का कहना है, "हमारे पास 'आडिअस' नाम का एक छोटा सा स्टूडियो था जिसे हम अब फिल्म सिटी में ले जा रहे हैं। यहां हम नया कोरपोरेट ऑफिस बना रहे हैं। इसके अलावा हम लीज पर दूसरे व्यावसायियों को भी जगह उपलब्ध कराएंगे।"
घई ने कहा कि उन्होंने भवन निर्माता को इसका काम सौंप दिया है। उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक भवन के विकास कार्य को नहीं देखा है। जूही और अंधेरी काफी भीड़-भाड़ वाली जगह है इसलिए मैंने अपने सारे रचनात्मक कार्यो को फिल्म सिटी में ले जा रहा हूं जहां से मेरे सारे व्यावसायिक कार्य होंगे।"
उन्होंने कहा कि दीपावली तक वह नई इमारत में चले जाएंगे। वह अपनी फिल्म 'युवराज' को दीपावली तक रिलीज करेंगे। इस फिल्म का 75 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है और जुलाई तक इसके पूरा होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications