..................... Genelia is like Juhi: Aamir Khan | जेनेलिया जूही की तरह: आमिर खान - Hindi Filmibeat

जेनेलिया जूही की तरह: आमिर खान

By Staff

Genelia
आमिर खान अपने भतीजे इमरान खान को लेकर फिल्म जाने तू या जाने न का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया हीरोइन है। आमिर खान का मानना है कि जिस तरह कयामत से कयामत तक में जूही चावला को एक नई पहचान मिली थी और उसके लाखों प्रशंसक बन गये थे, उसी तरह जेनेलिया भी जाने तू.. से जबर्दस्त हिट हो जायेगी।

आमिर का कहना है कि जेनेलिया और जूही में बहुत सी समानता है। जूही की तरह जेनेलिया में भी मासूमियत है। जूही ने कयामत.. से पहले भी दो फिल्में की थी लेकिन जब कयामत प्रदर्शित हुई तो सबको यही लगा कि यह जूही की पहली फिल्म है।

इसी तरह जेनेलिया की फिल्म भी लग चुकी है लेकिन लोगो को उसके बारे में मालूम ही नही है। और जब जाने तू.. प्रदर्शित होगी तो यही लगेगा कि यह जेनेलिया की पहली फिल्म है।

आमिर खान को अपने भतीजे में स्वयं के और जेनेलिया में जूही के दर्शन हो रहे हैं। यह तो फिल्म प्रदर्शन के बाद ही पता चलेगा कि यह तुलना कहां तक सही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X