आमिर की गजिनी बिकी 90 करोड में

बताया जाता है कि घरेलू थियेटरों में फिल्म जहां 53 करोड में बिकी है, वहीं सेटेलाइट, ओवरसीज और होम वीडियो राइट्स के लिए यह फिल्म 40 करोड में बिकी है. इस तरह अभी से कुल मिलाकर 93 करोड का मुनाफा फिल्म को हो रहा है. इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास कर रहे हैं और इसमें आमिर व जिहा खान हैं.
फिल्म के अक्टूबर 2008 में प्रदर्शित होने की उम्मीद है. ज्ञात हो कि फिल्म में आमिर खान टकले के रुप में भी नजर आयेंगे. वे अगले माह से टकले होकर इसकी शूटिंग करने वाले हैं. इसके लिए वे जमकर रिहर्सल कर रहे हैं.


Click it and Unblock the Notifications