क्या मायावती पर फिल्म को मिलेगी मंजूरी

इसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के मुंबई प्रभारी तरुण राठी से संपर्क किया है।
राठी ने उनके आदेश को गंभीरता से लेते हुए मुंबई स्थित निर्माता निर्देशकों के सभी संघों को पत्र लिखकर यह जानना चाहा है कि क्या उनमें से कोई मायावती पर फिल्म की शुरुआत कर रहा है?
राठी ने अपने पत्र में लिखा है, "आदरणीय बहनजी कुमारी मायावती नहीं चाहतीं कि किसी भी फिल्म निर्माता को उसकी फिल्म की रिलीज के वक्त परेशानी का सामना करना पड़े।"
राठी ने लिखा है कि अगर किसी ने पहले ही इसकी शुरुआत कर दी है तो वह तुरंत उनसे संपर्क करे क्योंकि फिल्म बनाने के लिए उसे मायावती की अनुमति लेनी होगी।
गौरतलब है कि 'बहनजी', 'मायावती', 'कुमारी मायावती' और 'कुमारी बहनजी मायावती' जैसे कुछ नाम पहले ही एक एसोशियेसन द्वारा रजिस्टर करा लिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications