..................... Farhan is working on Six Packs | सिक्स पैक एब्स बनाने में जुटे फरहान - Hindi Filmibeat

सिक्स पैक एब्स बनाने में जुटे फरहान

By Staff

Farhan Akhtar
'दिल चाहता है' और 'लक्ष्य' जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके जाने-माने लेखक जावेद अख्तर के पुत्र फरहान अख्तर बहन जोया की फिल्म में अभिनय के लिए सिक्स पैक एब्स बनाने में जुटे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म 'रॉक ऑन' की शूटिंग पूरी होने के बाद इन दिनों फरहान अपनी बहन और निर्देशक जोया की फिल्म 'लक बाय चांस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इसमें फरहान एक ऐसे युवा का किरदार निभा रहे हैं जो बालीवुड में कदम रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसके लिए वह सिक्स पैक एब्स बनाने में जुटे हैं।"

'रॉक ऑन' का म्यूजिक जुलाई में रिलीज किया जाएगा। यह फरहान की पहली अभिनीत फिल्म है।

निर्देशक के रूप में बहन जोया को फरहान हल्के रूप में नहीं लेते हैं। सेट पर जोया को वह निर्देशक के साथ-साथ बहन के रूप में भी देखते हैं। वह मानते हैं कि दोनों को अलग करके देखना उनके लिए आसान नहीं है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "जोया हो या कोई और, मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि अपने निर्देशक को मैं गंभीरता से लूं।"

जल्दी ही फरहान 'वॉयस फ्रोम द स्काई' फिल्म का निर्देशन भी करेंगे। हालांकि मुख्य कलाकारों का चुनाव अभी बाकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X