फराह खान ने मारी हेट्रिक
फराह खान ने कल रात मुम्बई के जस्लोक अस्पताल में तीन बच्चों को जन्म दिया है. फराह के पति शिरीष कुंदर और भाई साजिद खान पूरे वक्त उसके साथ मौजूद रहे. साजिद ने हमे बताया कि फराह और उनके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं.
अब फराह दो बेटियों और एक बेटे की माँ बन चुकी हैं. अटकलें लगाई जा रही थी कि इन बच्चों का नाम ॐ शान्ति ॐ रखा जाएगा. अब देखना ये है कि फराह और शिरीष आख़िर अपने बच्चों के नाम क्या रखते हैं.
इस मौके पर शाहरुख़ खान, उनकी पत्नी गौरी खान, मित्र करण जोहर और साजिद नाडियाडवाला जल्द ही पहुँचने वाले हैं. हमारी ओर से भी फराह और शिरीष को बहुत बहुत बधाई.


Click it and Unblock the Notifications