अमिताभ के साथ ठुमके लगाएंगे स्टार

जानकारों के मुताबिक इस खास कार्यक्रम में उनके साथ हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान, शाहिद कपूर और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी अपनी अदाओं के जलवे दिखाएंगे।
यही नहीं जूनियर बिग बी यानी अभिषेक बच्चन व उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रितेश देशमुख, बिपाशा बासु व अक्षय कुमार भी दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।
सूत्रों का कहना है, "सैफ और शाहिद ने तो बिना किसी झिझक के बच्चन परिवार के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हां कर दी थी। रही बात माधुरी की तो अमेरिका में रहने के कारण उनको भी 'हां' बोलने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।"


Click it and Unblock the Notifications