एकता कपूर बनाएंगी गैंगस्टर पर फिल्म

'कच्चे धागे' और 'टैक्सी नं.9211' फिल्मों के निर्देशक मिलन से एकता को काफी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड में इस विषय को लेकर कई निर्देशकों ने फिल्म बनाई है। महेश भट्ट और राम गोपाल वर्मा जैसे निर्देशक इस प्रकार की फिल्मों के लिए खासतौर पर पहचाने जाते हैं।
एकता की फिल्म में अभिनेता संजय दत्त नजर आएंगे। मिलन ने कहा कि वर्ष 1980 के समय को पर्दे पर उतारना बेहद कठिन काम होगा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।
मिलन ने कहा, "मुझे विश्वास है कि मैं एकता कपूर के लिए एक अच्छी फिल्म निर्देशित करूंगा। दरअसल, गैंगस्टर विषय पर महेश भट्ट की फिल्मों के लिए मैं काम कर चुका हूं। लेकिन इस बार मैं कुछ अलग हटकर फिल्म तैयार करने जा रहा हूं। फिल्म की कहानी अलग हटकर होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications