एजाज-जावेद ने लाखिया को दिया श्रेय

लाखिया निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के लिए इस जोड़ी को बैंकाक में आयोजित 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (आईफा) में पुरस्कृत किया गया है।
एजाज ने कहा, "यह पुरस्कार पाकर लगा मानो मुझे मेरी मेहनत का इनाम मिल गया हो।"
सन 1993 में एक्शन निर्देशक अब्बास अली मोगल के साथ अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले एजाज कहते हैं, "इसका पूरा श्रेय लाखिया को जाता है, जिन्होंने इतनी बड़ी एक्शन फिल्म के लिए हम पर भरोसा किया। मैं खुश हूं कि पहली ही फिल्म में हमें संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे एक्शन अभिनेताओं को निर्देशित करने का मौका मिला।"
एजाज और लाखिया का रिश्ता 'लगान' के दिनों से है। लाखिया 'लगान' में सहायक निर्देशक थे और एजाज सहायक-एक्शन निर्देशक। बाद में उन्होंने लाखिया निर्देशित 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' और 'एक अजनबी' फिल्मों में भी काम किया।
'शूटआउट' से पहले दोनों ने अब्बास अली की फिल्मों 'सरफरोश', 'जुड़वा', 'लगान', 'मंगल पांडेय- द राइजिंग', 'एलान', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'सुपरस्टार', 'तारे जमीं पर' और 'समर 2007' में भी साथ काम किया है। इन दिनों वे बंटी वालिया की आतंकवाद पर बनी फिल्म 'लम्हा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications