ऐश हुई शराब के नशे में धुत्त

वे बैंकाक के एक होटल में ठहरे थे और अवार्ड समारोह शुरु होने से पहले ऐश्वर्या और अभिषेक होटल में आये, उनके साथ कुणाल कपूर भी था। ऐश्वर्या राय उस समय काफी नशे में दिखाई दे रही थी और जो़र जो़र से बातें कर रही थी। इससे ऐश की तरफ सबका ध्यान जा रहा था।
बेचारे अभिषेक को इससे काफी परेशानी हो रही थी। वे ऐश को चुप कराने की काफी कोशिश कर रहे थे लेकिन ऐश्वर्या पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा था। ऐश्वर्या की यह हालत देखकर कुणाल कपूर तो वहां से चुपचाप खिसक लिये, फंस गये बेचारे अभिषेक। अभिषेक को अपनी पत्नी की इस हरकत पर काफी शर्म आ रही थी।
ऐश्वर्या ने जब लगातार बोलना और हंसना बंद नहीं किया तो अभिषेक उसे होटल की लाबी में ले गये और इसके बाद उन्हॉने अपने सुरक्षा रक्षकों को हुक्म दिया कि वे ऐश्वर्या को उसके कमरे में ले जायें। इसके बाद जब ऐश्वर्या चली गई तभी अभिषेक ने चैन की सांस ली।


Click it and Unblock the Notifications