..................... Diya will play a role of terrorist in Acid Factory | लोगों को आतंकित करेंगी दीया मिर्जा - Hindi Filmibeat

लोगों को आतंकित करेंगी दीया मिर्जा

By Staff

Diya Mirza
आखिरकार 'ह्वाइट फीचर फिल्म' बैनर की फिल्म 'एसिड फैक्ट्री' की अभिनेत्री की घोषणा कर दी गई। फिल्म में पहली बार अभिनेत्री दीया मिर्जा हाथ में बंदूक उठाकर लोगों को आतंकित करती दिखेंगी।

उल्लेखनीय है कि अन्य कलाकारों की घोषणा निर्माता संजय गुप्ता ने पहले ही कर दिया था। बताया गया था कि फिल्म में मुख्य महिला अभिनेत्री के साथ कलाकार डैनी डेनजोंगप्पा, गुलशन ग्रोवर, इरफान खान, मनोज बाजपेयी, फरदीन खान, आफताब शिवदासानी और डीनो मोरिया होंगे।

हमेशा से संजय की फिल्मों में अभिनेत्रियों के लिए करने के लिए कुछ भी नहीं होता। ऐसा पहली बार होगा जब उनकी फिल्म में केंद्रीय भूमिका में एक अभिनेत्री होंगी।

दीया ने मीडियाकर्मियों से कहा, "सामान्य और सीधी-सादी लड़कियों की भूमिकाएं कर-कर के मैं बोर हो चुकी थी। गुप्ता ने जैसे ही इस किरदार के विषय में बताया, मैंने इसे चैलेंज की तरह लिया। इस भूमिका में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।"

'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी' (आइफा) के आयोजक और 'विजक्राफ्ट अंतर्राष्ट्रीय मनोरंजक प्राइवेट लिमिटेड' के निदेशक विज सब्बास जोजेफ ने कहा कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही बैंकाक में होने वाले आइफा समारोह में इसका प्रदर्शन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X