दिव्यंका के मरने से उसके घरवाले भी नाराज

टीवी शो बनूं मैं तेरी दुल्हन अच्छा खासा लोकप्रिय हो चला है कि अचानक इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाली दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की मौत दिखा दी गई है. इससे शो को पसंद करने वाले दर्शकों को काफी बुरा लगा है. अब शायद शो में दोनो के पुर्नजन्म को दिखाया जाये लेकिन पहले वाली बात फिर नहीं रह जाती है.
दिव्यंका ने बताया कि शो में उसे मार देने पर उसे ढेरों फोन आ रहे हैं जिनका वह जवाब देते देते थक चुकी है. इतना ही नहीं उसके परिवार वाले भी उसके मरने से दुखी हैं. उसकी दादी तो उसके मरने से बहुत ज्यादा दुखी और नाराज है लेकिन उसके दादा को उम्मीद है कि दिव्यंका वापस जिंदा होगी.
दिव्यंका के बारे में कहा जाता है कि उसका रोमांस शरद मल्होत्रा से चल रहा है. इस पर दिव्यंका ने इसे महज कोरी अफवाह बताया है और कहा कि शरद सिर्फ उसका अच्छा दोस्त है. उसका शरद से कोई रोमांस नहीं है.
दिव्यंका ने बताया कि उसे फिल्मों में काम करने के भी आफर आ रहे हैं लेकिन वह इस शो के कारण फिल्मों में काम नहीं कर सकती. दिव्यंका ने कहा कि वह नहीं मानती कि फिल्मों का महत्व टीवी शो से ज्यादा है. उसका कहना है कि टीवी शो का अपना महत्व है और वह इसे करके खुश है.


Click it and Unblock the Notifications