..................... Nirhua is a Shining Star of Bhojpuri films | भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा निरहुआ - Hindi Filmibeat

भोजपुरी सिनेमा का चमकता सितारा निरहुआ

By Staff

Dinesh Lal Yadav
दिनेशलाल यादव 'निरहुआ" भोजपुरी सिनेमा के पहले ऐसे कलाकार हैं जिनकी एक साथ तीन फिल्में सिल्वर जुबली की हैट्रिक बना चुकी है. उनकी वर्ष 2007 में 'कसम धरती मैया की", 'श्रीमान ड्राइवर बाबू", 'कहां जइबे राजा नज़रिया लडाई के", 'कईसे कहीं तोहरा से प्यार हो गईल", 'निरहुआ रिक्शावाला".

फिल्म 'हो गइलबा प्यार ओढनिया वाली से", 'निरहुआ रिक्शावाला" के बाद दिनेशलाल यादव 'निरहुआ" की 'कहां जइबे राजा नज़रिया लडाई के" तीसरी फिल्म है जिसने सिल्वर जुबली का परचम लहराया है.

इस समय फिल्म 26वें सप्ताह में कदम रख चुकी है और वह दिन दूर नहीं है जब तीनों फिल्में स्वर्ण जयंति की ओर भी अग्रसर हो जाएगी. यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि दिनेशलाल यादव निरहुआ भोजपुरी के सिल्वर जुबली सुपर स्टार बन चुके हैं. उनकी फिल्म 'श्रीमान ड्राइवर बाबू" को हाल ही में बेस्ट फिल्म का भोजपुरी अवार्ड भी मिल चुका है.

'कहां जइबे राजा नज़रिया लडाइ के" फिल्म के निर्माता है सुनील बूबना, जो इसके पूर्व रविकिशन को लेकर 'सुहागन बनाइदे सजना हमार" व मनोज तिवारी को लेकर 'सौगंध बना चुके हैं.

ये फिल्में उनको वह सफलता नहीं दिला सकी जो उन्हें फिल्म 'कहां जइबे राजा नज़रिया लडाई के" से मिली है. बकौल सुनील बुबना 'आज मैं बहुत खुश हूं. बतौर निर्माता यह मेरी पहली फिल्म है जिसने मुझे सफलता का परचम लहराने में मदद की है. मुझे दिनेशलाल यादव 'निरहुआ" के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. वैसे फिल्म की सफलता का सारा श्रेय मैं पूरी टीम को देना चाहूंगा मगर सबसे ज़्यादा फिल्म के हीरो को इसका श्रेय देता हूं.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X