..................... Dimple Rishi together in Luck by Chance | लक बाय चांस में डिंपल-ऋषि साथ - Hindi Filmibeat

लक बाय चांस में डिंपल-ऋषि साथ

By Staff

Dimple Rishi
डिंपल कपाडिया और ऋषि कपूर ने अपनी जवानी के दिनो में फिल्म बाबी से पूरे देश में सनसनी मचा दी थी. बालीवुड के तमाम निर्माता निर्देशक दोनो को अपनी फिल्म में लेने को आतुर थे लेकिन डिंपल ने तब के सुपरस्टार राजेश खन्ना से विवाह कर फिल्म लाइन को अलविदा कर दिया था, बाद में बच्चे हो जाने के बाद उसने फिर से वापसी की लेकिन तब तक उसमें वह बात नहीं रह गई थी जो कि बाबी के समय थे.

लेकिन उमदराज हो जाने के बाद भी बालीवुड में आज भी निर्देशक दोनो को एक साथ लेना चाह रहे हैं. सन 2005 में दोनो ने प्यार में ट्विस्ट फिल्म की और अब दोनो जोया अख्तर की फिल्म लक बाया चांस में भी एक साथ आ रहे हैं.

जोया अख्तर जो कि फरहान अख्तर की बहन है ऋषि और डिंपल को अपनी फिल्म में लेकर बहुत रोमांचित है. वह इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल माह से शुरु करेगी. फिल्म में ऋषि, डिंपल के साथ अमृता, कोंकणा सेन शर्मा भी हैं और ईशा शेरवानी व रितिक रोशन की मेहमान भूमिका भी देखने को मिलेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X