'दिल्ली बेली' का निर्देशक होंगें अभिनय

विश्वस्त सूत्रों ने बताया, "रॉबर्ट नायलंड की जगह अब युवा विज्ञापन निर्माता अभिनय इसका निर्देशन कार्य संभालेंगे।"
पिछले दिनों अभिनय ऋतिक रोशन को लेकर चर्चित सिंथोल विज्ञापन फिल्म तैयार कर चुके हैं। इससे पहले शाहरुख खान, रणबीर कपूर व दीपिका पादुकोण को लेकरवे महंगे पेप्सी विज्ञापन का निर्माण भी कर चुके हैं।
सूत्र बताते हैं, "आमिर और अमोल गुप्ते के बीच 'तारे जमीन पर' के दौरान जैसे कुछ मनमुटाव हुआ था, वैसा ही कुछ स्वीडिश निर्देशक के साथ भी हुआ है। इस दौरान युवा विज्ञापन निर्माता अभिनय की ऊर्जा ने आमिर का ध्यान खींचा। यही कारण है कि 'दिल्ली बेली' का निर्देशन कार्य संभालने का काम उन्होंने अभिनय को दे दिया है।"
सूत्र बताते हैं, "यह एक नटखट, सेक्सी हास्य फिल्म होगी जिसमें आमिर खान भी अभिनय करते दिखेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications