दिलीप कुमार की फिल्म से वापसी
दिलीप कुमार रुपहले पर्दे से काफी अर्से से गायब हैं. उनकी आखिरी फिल्म किला सन 1998 में आई थी. लेकिन उनके प्रशंसको के लिए खुशखबरी कि उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पडेगा. बालीवुड के शोमैन सुभाष घई उन्हें लेकर फिल्म निर्माण करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वे न सिर्फ दिलीप कुमार को बल्कि विनोद खन्ना और हेमा मालिनी को भी ले रहे हैं.
सुभाष घई की पिछली फिल्म यादें और किसना फ्लाफ साबित हुई थी. इससे सुभाष घई अच्छे खासे सदमे में पड गये और उन्हें अपना जादू टूटता हुआ दिखाई दिया. यही वजह है कि वे इस बार पूरी तरह गंभीर होकर फिल्म बनाना चाहते है और उन्होंने ओल्ड इज गोल्ड के तहत दिलीप, विनोद और हेमा को लिया है.
बालीवुड में अब जवानी समाप्त कर चुके दिलीप कुमार, विनोद खन्ना और हेमा मालिनी सुभाष घई की फिल्म में क्या जलवे दिखायेंगे, यह देखने लायक तो होगा ही.


Click it and Unblock the Notifications