दिल्ली 6 पर लगी पनौती
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 पर मानो पनौती ही लग गई है. वे किसी न किसी कारण से अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर को लेकर इस फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं कर पा रहे है.
राजस्थान के सांबर में उन्होंने इसके लिए फिल्म का सेट लगाया हुआ है. उन्हें बडी मुश्किल से जैसे ही अभिषेक और सोनम की शूटिंग की तारीख मिली कि अचानक अभिषेक की दादी तेजी बच्चन का निधन हो गया. मुसीबत सिर्फ इतने पर ही खत्म नही हुई कि सोनम के नाना भी चल बसे. सो फिल्म के हीरो हीरोइन भला कैसे शूटिंग पूरी करते?
वे अब अभिषेक और सोनम के आगे शूटिंग पूरी करने के लिए मिमिया रहे हैं. पता चला है कि अभिषेक तो तैयार हो गये हैं लेकिन सोनम अभी तक नाना के मरने का गम नही भुला पाई है और उसकी मानसिक हालत शूटिंग में हिस्सा लेने के लायक नही है.
अब बेचारे राकेश मेहरा अकेले अभिषेक को लेकर तो शूटिंग पूरी कर नहीं सकते. बडी भारी गिर रही है यह दिल्ली उनके लिए..!


Click it and Unblock the Notifications