..................... Let Media not talk loose: Deepika Padukone | मीडिया बेकार की बातें न करे: दीपिका - Hindi Filmibeat

मीडिया बेकार की बातें न करे: दीपिका

By Staff

Deepika Padukone
पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से चर्चा में आई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने रोमांटिक रिश्तों के कारण सुर्खियों में रही हैं। अब इसके लिए मीडिया से नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें प्रकाशित करके मीडिया ने उनकी प्रतिष्ठा पर दाग लगाया है।

फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' की शूटिंग के दौरान बातचीत में दीपिका ने कहा, "मीडिया को ऐसी बातें करने से बचना चाहिए। मैं एक प्रतिष्ठित परिवार की सीधी-सादी लड़की हूं। ऐसी बातें हमारी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती हैं।"

वह कहती हैं, "अन्य लड़कियों की तरह मेरी भी कभी शादी होगी, बच्चे होंगे। ऐसी खबरों का तब मेरे बच्चों पर क्या प्रभाव होगा! मुझे खुशी है कि मेरा रिश्ता ऐसे युवक से है जो इसी दुनिया से जुड़ा है। ऐसी खबरों की सच्चाई और गहराई को अच्छी तरह से समझता है।"

उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रही दीपिका पादुकोण इन दिनों अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण चर्चा में हैं।

दीपिका ने कहा, "रणबीर और मैंने हमारे रिश्ते को सार्वजनिक इसलिए कर दिया क्योंकि हमें पहली बार सचमुच प्यार हुआ है। यह सबसे सुखद एहसास है। ऐसे रिश्ते में एक-दूसरे को समझने के लिए साथ-साथ वक्त गुजारना ही पड़ता है।"

जल्दी ही परदे पर दोनों की जोड़ी फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' में भी दिखेगी।

कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' में काम कर चुकीं दीपिका फिल्मों के चुनाव में सावधानी बरत रही हैं, लेकिन किसी भी निर्देशक से मिलने से वह मना नहीं करतीं।

ठीक इसी तरह इंडस्ट्री में कई नए कलाकारों के आने से दीपिका खुश हैं। वह मानती हैं कि इससे अलग-अलग अभिनेताओं के साथ काम करने का उन्हें मौका मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X